बड़ी खबर: दुनिया का पहला देश बना ब्रिटेन, स्ट्रेन वायरस के बीच ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी

ब्रिटेन में फ़ाइजर के बाद ऑक्सफोर्ड को वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। अब देश में दो वैक्सीन हो गई है। जल्द ही इसकी पहली डोज लोगों को दी जाएगी। ब्रिटेन और भारत में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पर काम चल रहा था। इसी बीच ब्रिटेन में मंजूरी मिल गई है अब भारत में भी उम्मीद है कि जल्द ही मंजूरी मिल जाए। लंदन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के केस सामने आ रहे हैं।
ब्रिटेन ने आज ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका द्वारा बनाई गई वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद ब्रिटेन दुनिया का पहला देश बन गया है। फार्मा के प्रमुख एस्ट्राजेनेका ने जानकारी देते हुए कहा कि यूके में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है और आज पहली खुराक दी जा सकती है। नए साल की शुरुआत में टीकाकरण शुरू हो सकते हैं। वहीं यूके मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) ने 18 साल या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीका लगवाने की अनुमति दी है।
एस्ट्राजेनेका ने कहा कि 12 हफ्ते के अंतर पर दो खुराक की सिफारिश की गई है। कंपनी ने कहा कि यह दवा सुरक्षित और प्रभावी होगी। जिसमें कोई गंभीर मामले सामने नहीं आए हैं। और दूसरी तरफ खुराक के बाद 14 दिनों से अधिक कोई अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है। एक बयान में कहा गया है कि अभी तक म्यूटेशन से पता नहीं चला है कि टीके की प्रभावकारिता पर उनका क्या प्रभाव पड़ेगा। कोवाक्सिन अब तीसरे चरण के परीक्षणों से गुजर रहा है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राएनेका कोरोनावायरस वैक्सीन का निर्माता है। ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन बाजार की मंजूरी के लिए तैयार नहीं है।
इससे पहले सीरम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने ने कहा था कि उन्हें जल्द ही वैक्सीन की मंजूरी की उम्मीद है। पूनावाला ने कहा कि कंपनी कोवैक्सीन की 40 मिलियन से 50 मिलियन डोज पहले ही पूरी हो चुकी हैं। मार्च तक हर महीने लगभग 100 मिलियन तक की खुराज तैयार होने की क्षमता होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS