Queen Elizabeth Funeral: राजकीय परंपरा के साथ आज होगा ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का अंतिम संस्कार, जानिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

ब्रिटेन (Britain) की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) द्वितीय का सोमवार को (यानी आज) राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (Funeral) किया जाएगा। यह अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा, जिसमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों सहित लगभग 2,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। वही महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष लंदन पहुंच चुके हैं।
इस समय दिवंगत महारानी का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल (Westminster Hall) में रखा गया है। आज यहां से उनके पार्थिव शरीर को हटाकर दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी और तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर से वेस्टमिंस्टर एब्बे ले जाया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे वेस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी का अंतिम संस्कार की रस्में होगी। इसके बाद सुबह करीब 11:55 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके बाद सार्वजनिक जुलूस निकाला जाएगा, जो दोपहर 12.15 बजे से शुरू होगा।
महारानी के शाही ताबूत को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे से वेलिंगटन आर्क ले जाया जाएगा। जुलूस ब्रॉड सैंक्चुअरी, पार्लियामेंट स्क्वायर, व्हाइटहॉल, हॉर्स गार्ड्स परेड, हॉर्स गार्ड्स रोड, द मॉल और कॉन्स्टिट्यूशन हिल से होकर गुजरेगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को अल्बर्ट मेमोरियल ले जाया जाएगा। इसके बाद विंडसर की यात्रा शुरू होगी। सोमवार शाम को, दिवंगत रानी को उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में राजकीय सम्मान और शाही समारोहों के साथ दफनाया जाएगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम दर्शन के लिए रविवार को ही लाखों की संख्या में लोग जुटे थे। आज यह भीड़ और बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके अंतिम दर्शन के लिए 8 किलोमीटर से ज्यादा की लंबी लाइन लगी हुई है।
इसमें हर घंटे करीब 4000 लोग रानी के अंतिम दर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने रविवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि दी। वह तीन दिवसीय के ब्रिटेन दौरे पर हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां भारत सरकार (Government of India) की ओर से एक शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर किए। लंदन के लैंकेस्टर हाउस में राष्ट्रपति मुर्मू के साथ कार्यवाहक उच्चायुक्त सुजीत घोष भी मौजूद थे। यहां पहुंचने वाले विश्व नेता महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए एक पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS