ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II अपने पीछे छोड़ गई इतने अरबों की संपत्ति, जानें अब किसके नाम होगी सारी दौलत

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का 8 सितंबर 2022 यानी गुरुवार को निधन हो गया। 96 वर्ष की आयु में उन्होंने स्कॉटलैंड (Scotland) के बाल्मोरल कैसल अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद दुनियाभर में शोक मनाया जा रहा है। इसी बीच उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं चल रही है। महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद अब किसे मिलेगी उनकी दौलत? कितनी है महारानी की संपत्ति? रानी को कैसे होता था भुगतान? तो चलिए इस आर्थिक पहलू को यहां विस्तार से समझते हैं...
कौन हैं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय
महारानी एलिजाबेथ ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थीं। उन्होंने 70 साल तक ब्रिटेन पर राज किया। पिता की जॉर्ज षष्टम (George VI) की मौत के बाद 1952 में 25 साल की उम्र में वह महारानी बनीं थी। मौजूदा समय में 15 संप्रभु राष्ट्रों की महारानी रहीं। इसके साथ ही वह अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गई हैं।
जानें कितनी है महारानी की संपत्ति
Fortune के अनुसार, महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) 500 मिलियन डॉलर से अधिक निजी संपत्ति छोड़ गई है। जिसे उन्होंने निवेश, जेवर (Jewellery),आर्ट (Art) ,कलेक्श और रियल एस्टेट (Real Estate) में लगाया था। उनके निधन के बाद ये संपत्ति प्रिंस चार्ल्स को विरासत में मिलेगी।
महारानी को कैसे होता था इनकम
महारानी को सोवरिन ग्रांट (Sovereign Grant) नाम के टैक्सपेयर फंड (Taxpayer Fund) की तरफ से मोटी रकम प्राप्त होती थीं। इसे वार्षिक आधार पर हर वर्ष दिया जाता था। बता दें इसकी शुरुआत किंग जॉर्ज तृतीय (King George III) की तरफ से किए गए एक समझौते से हुई थी। उन्होंने अपने और आने वाली पीढ़ियों को सालाना भुगतान के लिए अपनी आय सरेंडर कर दी थी। पहले इसे सिविल लिस्ट कहा जाता था। ग्रांट राशि, 2021 और 2022 में सिर्फ 8.6 करोड़ डॉलर पाउंड से कुछ अधिक निर्धारित की गई थी। ये धनराशि आधिकारिक यात्रा, संपत्ति के रखरखाव, और रानी के घर-बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) के संचालन या रखरखाव की लागत के लिए आवंटित की जाती है, लेकिन महारानी को सिर्फ वार्षिक वेतन ही नहीं मिलता था।
प्रिंस चार्ल्स ने संभाली गद्दी
रानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth-II) के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) उनकी मृत्यु के तुरंत बाद राजा बन गए। 73 साल के चार्ल्स ब्रिटेन (Britain), ऑस्ट्रेलिया (Australia), कनाडा (Canada) और न्यूजीलैंड (New Zealand) 15 देशों के भी प्रमुख बन गए हैं। शाही नियमों के अनुसार महारानी के संपत्ति को प्रिंस चार्ल्स को सौंप दी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS