फ्रांस के बाद अब कनाडा में एक शख्स ने चाकू से किया कई लोगों को घायल, दो की मौत

फ्रांस के बाद अब कनाडा में एक शख्स ने चाकू से किया कई लोगों को घायल, दो की मौत
X
फ्रांस के बाद अब कनाडा में एक शख्स ने चाकू से कई लोगों को घायल कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि इस क्रम में दो लोगों की मौत हो गई है।

फ्रांस के बाद अब कनाडा में एक शख्स ने चाकू से कई लोगों को घायल कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि इस क्रम में दो लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि उस शख्स ने पुराने जमाने के मध्यकालीन युग के कपड़े पहने हुए थे।

ये है मामला

जानकारी मिल रही है कि पार्लियामेंट हिल के इलाके में एक व्यक्ति ने कल कई लोगों पर चाकू से वार किया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने इलाके के लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही पार्लियामेंट बिल्डिंग के पास पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।

रूस में भी हुआ हमला

इससे पहले रूस (Russia) में भी विद्रोह का मामला सामने आया था। एक 16 साल के लड़के ने पुलिसवाले को चाकू मार दी। लेकिन सबसे बड़ी जानकारी ये सामने आ रही है कि उसने पुलिसवाले को मारने से पहले 'अल्लाहू अकबर' का नारा लगाया था। जिसने एक बार फिर दुनियाभर में सनसनी मचा दी है। बता दें कि उस लड़के ने पुलिसवाले पर लगातार तीन वार किए थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति की टिप्पणी से शुरू हुआ बवाल

फ्रांस के एक स्कूल में सैमुअल पैटी नाम के शिक्षक द्वारा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाया गया था। इसके बाद उस शिक्षक की हत्या कर दी गई। ऐसे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि इस्लाम के लोग हमारा भविष्य छीनना चाहते हैं। बता दें कि इसके बाद से ही पूरी दुनिया से ये घटनाएं सामने आने लगी।

Tags

Next Story