Lunar Eclipse 2021: साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण अंतिम चरण में, सोशल मीडिया पर सामने आई पहली तस्वीर

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2021 November: साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) अब अंतिम चरण में आ चुका है। भारतीय समयनुसार, दोपहर 12.48 मिनट पर शुरू हो गया। भारत में इसका असर नहीं दिख रहा है। यह चंद्र ग्रहण अपने साथ एक बेहद खास संयोग लेकर आया है। जानकारों का मानना है कि आज का आंशिक चंद्र ग्रहण 1,000 साल में सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण माना कहा जा रहा है।
भारत में चंद्र ग्रहण 12 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो गया है। अब अगले कुछ घंटों तक चंद्रमा पृथ्वी की छाया में छाया रहेगा। यह ग्रहण केवल आंशिक चंद्र ग्रहण है।अमेरिका के कोलोराडो में इस समय रात के 1.53 मिनट हैं। जबकि भारत में यह दिन के 2.30 मिनट होते हैं, जिसके कारण यहां चंद्र ग्रहण नहीं दिखता है।
सबसे पहले बात करते हैं भारत की। यह आंशिक चंद्र ग्रहण है, जिसके कारण सूतक मान्य नहीं होगा और यह भारत के बहुत कम हिस्सों से ही दिखाई देगा। भारतीय हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा साल का अंतिम और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है। जो शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 को दोपहर 12:48 बजे से शुरू होकर 4:17 बजे समाप्त हो रहा है। चंद्र ग्रहण की मुख्य अवधि 3 घंटे 28 मिनट 24 सेकेंड की है।
नासा के मुताबिक, आंशिक चंद्र ग्रहण 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। इस दौरान चांद का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका रहेगा। यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है, इसलिए दुनिया के ज्यादातर लोग इस ग्रहण को देख सकेंगे। हालांकि, भारत में यह ग्रहण समाप्त होने के समय कुछ ही समय के लिए दिखाई देगा। इस वक्त ठंड की वजह से दिन छोटे हैं और रात जल्दी हो जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS