चीन में डेल्टा वेरिएंट का महाप्रकोप, 1500 छात्रों को हॉस्टल्स में किया कैद

चीन (China) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के डेल्डा वेरिएंट (Delta Varient) के सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। उत्तरपूर्व शहरों से आने वाले लोगों की एंट्री को शहर में बंद कर दिया गया है। जहां पर संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह में उत्तरपूर्वी शहर दलियान (Dalian) में डेल्टा वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले देखे गए हैं।
आधिकारिक आकंड़ों के आधार पर समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच मुख्य जगह पर 1308 मामले दर्ज हुए। जबकि 1280 लोकल मामले ग्रीष्मकालीन डेल्टा वेरिएंट के मामले देखने को मिले।
चीन में सबसे ज्यादा डेल्टा के वेरिएंट को चिन्हित किया गया है, जिसने 21 प्रांतों, क्षेत्रों और नगर निगमों को प्रभावित किया है। ये बहुत छोटा है अन्य देशों में टूटे रिकॉर्ड के मुकाबले लेकिन चीन के अधिकारी सरकार की जीरो टॉलरेंट गाइडलाइंस के तहत इसे रोकने के लिए रोक लगा रही है। दर्जनों प्रांतीय स्तर क्षेत्रों में एक सप्ताह के अंदर नियंत्रित किया गया है। जोखिम भरे इलाकों में बहुत तेजी से लोगों की टेस्टिंग की गई। लोगों का कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए पता लगाया गया। वहीं जोखिम वाले इलाकों में सरकार की तरफ से मनोरंज, सांस्कृतिक स्थलों, टूरिज्म और सार्वजनिक परिवाहन पर रोक लगा दी गई।
हालांकि, बीते शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने आधिकारिक तौर पर बताया कि उत्तरपूर्व शहर के दलियान प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें वू लियांगयू भी शामिल है। दलियान शहर में 4 नंबर को सबसे पहला मामला इस वायरस का सामने आया था। 75 लाख की आबादी वाले इस शहर में एक दिन में 24 नए लोकल मामले सामने आए। जोकि चीन के अन्य शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा है। शहर की यूनिर्सिटी में कई हॉस्टल्स में 1500 छात्रों को कैद किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS