चीन ने लिया तिब्बत में मानवाधिकार मामले का बदला, दो अमेरिकी नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध

चीन ने लिया तिब्बत में मानवाधिकार मामले का बदला, दो अमेरिकी नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध
X
चीन ने दो अमेरिकी नागरिकों को प्रतिबंधित कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी नागरिक टोड स्टीन और माइल्स यू माओचुन और उनके परिवार को चीन में प्रतिबंध लगा दिया गया।

अमेरिका ने दिसंबर की शुरूआत में दो चीनी नागरिकों को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र में मानवाधिकारों के उल्लंघन में प्रतिबंधित किया था। आज उसी प्रतिबंध का बदला लेने के लिए चीन ने अमेरिका के दो नागरिकों को प्रतिबंधित कर दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी नागरिक टोड स्टीन और माइल्स यू माओचुन और उनके परिवार को चीन में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

दरअसल, अमेरिका और चीन के बीच अभी भी रिश्तों में दरार जारी है। इसी बीच अमेरिका ने तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र में दो चीनी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया था। इसको लेकर चीन ने भी दो अमेरिकी नागरिकों को प्रतिबंधित कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका द्वारा तिब्बत में मानवाधिकार के हनन पर की गई कार्रवाई के प्रतिरोध में दो अमेरिकी नागरिकों को चीन ने प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह चीनी सरकार द्वारा चल रहे अल्पसंख्यक समुदायों को लेकर राष्ट्रों के गतिरोध के बीच में आया है।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि तिब्बत में मानवाधिकारों के मुद्दे के बहाने अमेरिका ने चीनी अधिकारियों को प्रतिबंधित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने चीन के आंतरिक मामलों में हमेशा हस्तक्षेप और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में भी बुनियादी मानदंडों का गंभीर रूप से उल्लंघन करता रहता है। चीन ने अमेरिका के खिलाफ अपना कड़ा विरोध जताते हुए कड़ी निंदा की है।

चीन ने अमेरिका पर आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है और कहा कि चीन के तिब्बत क्षेत्र संबंधित और भी अन्य मामलों में अमेरिका हस्तक्षेप करता रहता है। इन मामलों के आरोप लगाते हुए चीन ने अमेरिका से अपने प्रतिबंधित नागरिकों को वापस लाने के लिए भी कहा है।

Tags

Next Story