Nigeria: किसानों और चरवाहों के बीच झड़प, 85 लोगों की मौत, कई घायल

Nigeria: किसानों और चरवाहों के बीच झड़प, 85 लोगों की मौत, कई घायल
X
नाइजीरिया (Nigeria) में किसानों और चरवाहों के बीच हुई हिंसक झड़प (Clash) कम होती नजर नहीं आ रही है। इस हिंसा में अब तक 85 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसके कारण कई हजार लोगों को अपना घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ रहा है।

नाइजीरिया (Nigeria) में किसानों और चरवाहों के बीच हुई हिंसक झड़प (Clash) कम होती नजर नहीं आ रही है। इस हिंसा में अब तक 85 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इतने लोगों की मौत के बाद सेंट्रल नाइजीरिया (Nigeria) में तीन हजार से ज्यादा लोगों को विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरिया के कई गांवों में बीते सोमवार को हिंसा भड़क उठी, जिसके बाद तकरीबन पहले 30 लोगों की मौत की जानकारी मिली थी। हालांकि, बाद में मौत के आंकड़ो में इजाफआ देखा गया है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर कई सालों से जाति और धर्म के नाम पर तनाव बना हुआ है।

लोगों को घर छोड़ विस्थापित होना पड़ा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरिया में भड़की हिंसा के बाद हजारों लोगों को अपना घर छोड़ दूसरी जगह पर विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। साथ ही, इसमे विभिषिका में सैंकड़ो घर बर्बाद हो गए और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। हिंसा की वजह से कम से कम 3683 लोग घर छोड़कर विस्थापित हुए हैं। साथ ही, हिंसा में तकरीबन 720 से अधिक घर या तो आंशिक रूप से या पूरी तरह से नष्ट हो गए। गंभीर लोगों के बारे में अभी तक संख्या कोई स्पष्ट नहीं है। हिंसा में गंभीर लोगों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।

Also Read: अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला, मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा भारत लाया जाएगा

पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां भी की

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा में घायल हुए 57 लोगों का अस्पताल में उपचार हो रहा है। इस मामले में पुलिस (Nigeria police) ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, स्थिति को गंभीरतापूर्वक लेते हुए भारी मात्रा में फोर्स (Force) को तैनात कर दिया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अब तक कई गांवों में शांति बहाल हो चुकी है। हालांकि, अभी भी शांति स्थापित करने के लिए पुलिस पूरी तरह से कोशिश कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि सभी गांवों में जल्द ही शांतिपूर्ण हालात होंगे और उपद्रवियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story