WHO ने दुनिया को किया अलर्ट, भारत का नया वेरिएंट पूरी विश्व के लिए चिंता का सबब

भारत में कोरोना की दूसरी लहर को लेकर अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी जारी कर दी है। इस बार डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत का नया वेरिएंट दुनिया की चिंता बढ़ा सकता है। ऐसे में सभी को अलर्ट रहना होगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि भारत में फैला नया वेरिएंट ओरिजनल वायरस काफी तेजी से बढ़ रहा है और ये वायरस अन्य वायरस की तुलना में आसानी से प्रसारित होता है।
आगे कहा कि भारत में तबाही मचाने वाला नया डबल म्यूटेंट वायरस यानी की B.1.617 पूरी दुनिया के लिए परेशानी की वजह बन सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह भी कहा कि ये वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय बन सकता है। अभी ये वायरस भारत में प्रसारित हो रहा है।
भारत के हालात बेहद विकट
जानकारी के लिए बता दें कि भारत में मिले डबल म्यूटेंट के बाद कई देशों ने भारत से आने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य एजेंसी का कहना है कि कोविड का ये नया वेरिएंट भारत में पिछले साल अक्टूबर माह में पहली बार देखा गया। ये वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है और ज्यादा आसानी से फैलता है। भारत में पाए जाने वाले वायरस यूके, ब्राजीलियन और साउथ अफ्रीकन वेरिएंट से मिलता है। ये वायरस काफी खतरनाक व संक्रामक माने जाते हैं। भारत में कोरोना वायरस के फैलाव में यही वायरस जिम्मेदार हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ भारत में 88 हजार की गिरावट के साथ नए मामले दर्ज किए गए हैं। नए मरीजों की संख्या 3 लाख 66 हजार से ज्यादा दर्ज की गई।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS