Coronavirus Updates : न्यूजीलैंड ने भारत से यात्रियों के आने पर लगाई रोक, जानिये क्या है वहां के हालात

भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के लिए भारत की ओर देख रहे तमाम देश भी अब यहां बढ़ते मामलों से चिंतित नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड ने तो भारत से यात्रियों के आगमन पर ही 28 अप्रैल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। खौफ किस कदर है, इसका अंदाजा यहां से लगाया जा सकता है कि भारत में रह रहे न्यूजीलैंड के लोग भी इस अवधि तक अपने देश नहीं लौट पाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने (New Zealand Prime Minister Jacinda Ardern) गुरुवार को ऐलान किया है कि 11 से 28 अप्रैल तक न्यूजीलैंड में भारत से आने वाले यात्रियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पीएम जेसिंडा ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी तरह के यात्रियों के भारत से आने पर बैन लगा दिया गया है।
New Zealand PM Jacinda Ardern temporarily suspends entry for all travellers from India, including its own citizens, following a high number of positive #COVID19 cases arriving from there. The suspension starts on April 11 and will be in place until April 28: Reuters pic.twitter.com/MCNUdLZTNs
— ANI (@ANI) April 8, 2021
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूजीलैंड में अभी तक कोरोना के महज 2507 मामले ही सामने आए हैं। न्यूजीलैंड ने कोरोना नियंत्रण पर प्रभावी कदम उठाए हैं, जिसके चलते उसे दुनियाभर के देशों से सराहना मिली है।
वहीं भारत की बात करें तो एक दिन में 1,15,736 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,28,01,785 हो गई है। तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 630 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,66,177 पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के तेजी बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताते हुए राज्यों को कोरोना टेस्ट बढ़ाने के लिए कहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS