विश्व की कोरोना रिपोर्ट: एक दिन में पहली बार दुनिया में आए 5 लाख नए मामले, इन 3 देशों में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा

विश्व की कोरोना रिपोर्ट: एक दिन में पहली बार दुनिया में आए 5 लाख नए मामले, इन 3 देशों में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा
X
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में पहली बार करीब 5 लाख नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

भारत समेत दुनिया के कई देशों में अभी भी कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। जिसको देखते हुए आज शनिवार को दुनिया में करीब 1 दिन में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में पहली बार करीब 5 लाख नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

अमेरिका में टूटा रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में सिर्फ 1 दिन में 80 हजार के करीब मामले सामने आए हैं। जिसके बाद यहां पर हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी तरफ भारत अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों में लगातार नए मामलों की संख्या बढ़ती दिख रही है। वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भी अमेरिका, भारत और ब्राजील में हुई हैं।

बीते 24 घंटे की रिपोर्ट

जानकारी के लिए बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान 4 लाख 90 हजार कोरोना के नए मामले पूरी दुनिया में सामने आए हैं। यह 1 दिन में पहला सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं दूसरी तरफ 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि अब तक पूरी दुनिया में सवा चार करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से अब तक करीब सवा 11 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

नए आंकड़ों की बात करें तो बीते दिन अमेरिका में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद भारत, फ्रांस, ब्रिटेन, ब्राजील, इटली और रूस जैसे देशों में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। फ्रांस में अब तक 42,000 मरीज बढ़ने के बाद बीते दिन संक्रमितओ की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है।

दुनिया में कोरोना का संक्रमण

जहां एक तरफ अमेरिका में एक नया रिकॉर्ड टूटा तो वहीं दूसरी तरफ फ्रांस में संक्रमितओं की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई। दुनियाभर में अबतक 4 करोड़ 25 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसमें से 11 लाख 48 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3 करोड़ 14 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

Tags

Next Story