Death Valley History: दुनिया के इस देश में है मौत की घाटी, जानें इसका इतिहास

Death Valley History: दुनिया के इस देश में है मौत की घाटी, जानें इसका इतिहास
X
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक रेगिस्तान है। जिसे लोग डेथ वैली या मौत की घाटी कहते हैं। जिन्हें मिस्टीरियस प्लेसेस इन वर्ल्ड के नाम से जाना जाता है।

डेथ वैली या मौत की घाटी (Death Valley - National Park), दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं। जिन्हें मिस्टीरियस प्लेसेस इन वर्ल्ड के नाम से जाना जाता है। कई देशों में इन जगहों पर होने वाली अजीबोगरीब घटनाओं के पीछे का तर्क कई लोगों की समझ से थोड़ा परे होता है। बरमूडा ट्रायंगल के बारे में भी कई मिस्ट्री हैं। लेकिन यहां हम पूर्वी कैलिफोर्निया में स्थित एक रेगिस्तान की बात करे रहे हैं।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में है मौत की घाटी

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक रेगिस्तान है। जिसे लोग डेथ वैली या मौत की घाटी कहते हैं। जो आज भी एक रहस्यमयी मौतों को अपने आगोश में समाए हुए है। मौत की घाटी के नाम से मशहूर इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां कई रहस्यमयी मौतें हो चुकी हैं। यह जगह कई ऐसी घटनाओं का गवाह है। जिसके पीछे का कारण कोई नहीं जानता। ज्वालामुखी का केंद्र भले ही इस जगह पर पड़ी सफेद बर्फ की चादर का नजारा खूबसूरत हो। लेकिन जो कोई भी इसकी घाटी में जाता है वह जिंदा नहीं निकलता।

क्यों कहा जाता है मौत की घाटी

डेथ वैली पूर्वी कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान को कहा जाता है। जो उत्तरी अमेरिका के सबसे निचले, सबसे शुष्क और सबसे गर्म जगहों में से एक है। डेथ वैली के भीतर स्थित बैडवाटर नामक बेसिन समुद्र तल से 282 फीट नीचे है। उत्तरी अमेरिका में सबसे कम ऊंचाई वाली जगह में से एक है। डेथ वैली में पत्थरों की स्वतःस्फूर्त गति वैज्ञानिकों के लिए भी पहेली बनी हुई है। इस जगह को जानवरों का कब्रिस्तान कहा जाता है। लेकिन यह इंसानों के लिए भी उतना ही खतरनाक है।

ठंडी हवाएं भी हो जाती हैं गर्म

यहां के नेशनल पार्क में काम करने वाले लोग कहते हैं कि यहां इतनी गर्मी है कि ऐसा लगता है कि आप अपना सबकुछ खो रहे हैं। डेथ वैली इतनी गर्म क्यों है इसके कई कारण हैं कि यहां बहुत कम बारिश होती है। प्रशांत महासागर से उठने वाली हवा जब तक यहां पहुंचती है। तब तक उसकी सारी नमी खत्म हो चुकी होती है। इसलिए यहां केवल गर्म हवा ही पहुंचती है।

Tags

Next Story