ब्रिटेन में भारतीय मूल का डॉक्टर 115 यौन उत्पीड़न मामलों में पाया गया दोषी, कैंसर का डर दिखाकर करता था ब्रेस्ट जांच

ब्रिटेन (Britain) में एक और भारतीय मूल के डॉक्टर (Doctor of Indian Origin) को यौन शोषण का दोषी पाया गया है। डॉक्टर को यौन अपराधों के 115 मामलों में दोषी पाया गया है और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी है कि डॉक्टर ने अनावश्यक जांच के बहाने महिला का यौन उत्पीड़न किया। 53 वर्षीय चिकित्सक की पहचान मनीष शाह (Manish Shah) के रूप में हुई है।
वह पूर्वी लंदन के रोमफोर्ड में मावनी रोड के पास एक सामान्य चिकित्सक के रूप में काम करता था। मनीष अपने पास आने वाली महिला मरीजों के मन में कैंसर का डर बैठा देता था। वह उनकी स्तन (ब्रेस्ट) की जांच कराने के लिए एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) और रियलिटी टीवी स्टार जेड गुडी जैसी हस्तियों का उदाहरण भी देता था।
बताया जा रहा है कि वह बेवजह अपनी महिला मरीजों को विश्वास में लेकर उनकी जांच करता था। जिन लोगों में इस तरह के लक्षण नहीं थे, उन्हें भी वह डराता था और इधर-उधर गलत तरीके से छूता था। जिन महिलाओं को उसने अपना शिकार बनाया उनमें 15 साल की लड़कियां भी शामिल थीं। इतना ही नहीं उसने महिलाओं के मेडिकल रिकॉर्ड से भी छेड़छाड़ की ताकि महिलाओं को हकीकत का पता न चले।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली को ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला था। मनीष शाह एंजेलिना जॉली का उदाहरण देकर महिलाओं को डराता था और महिलाओं के स्तनों (ब्रेस्ट) को छूने की कोशिश करता था। वही ब्रिटेन में पहले से ही तीन भारतीय मूल के डॉक्टर 90 यौन अपराधों के लिए आजीवन कारावास (life Imprisonment) की सजा काट रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS