भारत नहीं आएगा भगोड़ा मेहुल चोकसी, डोमिनिका सरकार ने कहा- एंटीगुआ भेजा जाएगा

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी अभी भारत नहीं आ सकता है। एंटीगुआ से फरार हुए चोकसी को डोमिनिका में पकड़ा गया। जिसके बाद कहा जा रहा था कि मेहुल चोकसी को डोमिनिका से सीधा भारत लाया जा सकता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि डोमिनिका की सरकार ने कहा है कि मेहुल चोकसी को एंटीगुआ को ही सौंपा जाएगा। उसके पास एंटीगुआ की ही नागरिकता है।
डोमिनिका सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मेहुल चोकसी उनके देश में 'गैरकानूनी तरीके' से घुसने का प्रयास कर रहा था। डोमिनिका की नेशनल सिक्योरिटी और होम अफेयर्स से जुड़े मंत्रालय ने कहा कि मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बरबूडा के अधिकारियों से संपर्क में हैं। उसे मेहुल चोकसी एंटीगुआ वापस भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल सिक्योरिटी एंड होम अफेयर्स ने कहा है कि भारतीय नागरिक और भारत के लिए वॉन्टेड मेहुल चोकसी को डोमिनिका में गैरकानूनी तरीके से आने के लिए हिरासत में लिया गया है। मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, बयान में कहा गया है कि डोमिनिका की सरकार एंटीगुआ के अधिकारियों के साथ संपर्क में है। एंटीगुआ की ओर से कुछ जानकारी मांगी जा रही है। सारी जानकारी मिलने के बाद मेहुल चोकसी को एंटीगुआ वापस भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मेहुल चोकसी लंबे समय से एंटीगुआ के जॉली हार्बर इलाके में रह रहा है। भारत की जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी की टीम चोकसी को वापस भारत में प्रत्यर्पित कराने के लिए प्रयत्नशील है। चोकसी पंजाब नेशनल बैंक के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है। चोकसी से खिलाफ इंटरपोल ने भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS