डोनाल्ड ट्रंप भारतीय-अमेरिकी वकील को USAID की एशिया ब्यूरो प्रमुख बनाए जानें पर कर रहे विचार

भारतीय-अमेरिकी वकील सू घोष स्ट्रिकलेट को 'यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवल्पमेंट' (यूएसएआईडी) की एशिया ब्यूरो का प्रमुख बनाया जा सकता है। इसपर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विचार कर रहे हैं। अगर सू घोष स्ट्रिकलेट के नाम पर सहमति बनी तो वह यूएसएआईडी की सहायक प्रशासक बन जाएंगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी व्हाइट हाउस का कहना है कि ने सू घोष स्ट्रिकलेट को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून एवं विदेश मामलों में वकालत का 25 वर्ष का एक्सपीरियंस है। सू घोष भारतीय और अमेरिकी पैरवी संगठनों में और राष्ट्रपति पद के चुनाव में 3 प्रचार मुहिमों की एशिया नीति सहायक के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं। बता दें कि सू स्ट्रिकलेट न्यूयार्क के क्वींस की रहने वाली हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS