Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में 7.6 की तीव्रता से आया भूकंप, खतरनाक सुनामी लहरों की चेतावनी जारी

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में 7.6 की तीव्रता से आया भूकंप, खतरनाक सुनामी लहरों की चेतावनी जारी
X
प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने आगे कहा कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि इंडोनेशिया करीब 27 करोड़ लोगों की आबादी वाला एक बड़ा द्वीपसमूह है।

पूर्वी इंडोनेशिया (Eastern Indonesia) आज भूकंप (Earthquake) के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि इंडोनेशिया (Meteorological Agency) के फ्लोरेस द्वीप के पास समुद्र में भूकंप आया है। सुनामी के आने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का कहना है कि मॉनिटर ने खतरनाक सुनामी लहरों की आशंका की चेतावनी दी है। भूकंप फ्लोर्स सागर में 18.5 किमी की गहराई पर मौमेरे शहर के उत्तर में करीब 100 किमी दूर आया है। इस तेज तीव्रता से आए भूकंप में अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुक्सान की खबर सामने नहीं आई है।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण (प्रबंधन) एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी का कहना है कि ईस्ट नुसा टेंग्गारा सूबे में मउमेरे दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर की आबादी लगभग 85 हजार है। यहां के रहने वाले लोगों ने भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए हैं।

प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने आगे कहा कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि इंडोनेशिया करीब 27 करोड़ लोगों की आबादी वाला एक बड़ा द्वीपसमूह है। इस विशाल द्वीपसमूह पर अधिक्तर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी का खतरा बना रहता है।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया अक्सर लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट का अनुभव करता रहा है। इंडोनेशिया में सबसे घातक भूकंप साल 2004 में आया था। उस दौरान भूकंप की तीव्रता 9.1 मापी गई थी। इसमें इंडोनेशिया में बड़ा नुक्सान हुआ था।

Tags

Next Story