Explosion in Tokyo: शिंबाशी स्टेशन के पास धमाका, चार लोग घायल

Explosion in Tokyo: शिंबाशी स्टेशन के पास धमाका, चार लोग घायल
X
Explosion in Tokyo: टोक्यो (Tokyo) में जेआर शिंबाशी स्टेशन के पश्चिमी किनारे पर एक इमारत में विस्फोट (Explosion) हुआ है। ये इलाका कई कार्यालयों और रेस्तरांओं से घिरा होता है।

Explosion in Tokyo: जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) एक बड़ा विस्फोट हुआ है। ये धमाका टोक्यो के जेआर शिंबाशी स्टेशन के पास हुआ है। इस धमाके में चार लोग घायल हो गए। बता दें कि जिस जगह ये विस्फोट हुआ है, वो इलाके कार्यालयों और रेस्तरांओं से घिरा हुआ है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं, बताया जा रहा है कि शिंबाशी स्टेशन के पश्चिमी किनारे पर आज सोमवार दोपहर को एक इमारत में विस्फोट (Explosion) हुआ। यह विस्फोट दोपहर 3:15 बजे करीब हुआ है। इस धमाके के बाद यहां के कई फोटोस और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक इमारत की दूसरी मंजिल से घुआं निकल रहा है। सड़क पर चारों ओर कांच के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। इसमें चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटनास्थल पर पुलिस और फायर टीम पहुंच गई है।

इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि टोक्यो के जेआर शिंबाशी स्टेशन के पश्चिमी किनारे में एक इमारत में विस्फोट हुआ है। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल पर आग पर काबू पाने के लिए 32 दमकल गाड़ियां पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस (Tokyo Metropolitan Police) इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पश्चिमी टोक्यो में पहले भी हुई थी गोलीबारी

बता दें कि इस हादसे पहले भी पश्चिमी टोक्यो में गोलीबारी की घटना हो चुकी है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ये घटना माचिदा शहर में इसी साल मई के महीने में हुई थी। इस दौरान वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

Also Read: France Riots: फ्रांस की हिंसा स्विट्जरलैंड तक पहुंची, नाहेल की दादी ने शांति का किया आह्वान

Tags

Next Story