अफगानिस्तान में मस्जिद के पास धमाका, 30 से अधिक लोगों की मौत

अफगानिस्तान में मस्जिद के पास धमाका, 30 से अधिक लोगों की मौत
X
चश्मदीदों ने बताया कि आज दोपहर लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जुटे थे। इसी दौरान उन्होंने तेज ब्लास्ट की आवाज सुनी।

अफगानिस्तान (Afghanistan) में लगातार दूसरे दिन मस्जिद (Mosque) के पास ब्लास्ट (Blast) हुआ है। इस ब्लास्ट में 30 से अधिक लोगों की जान गई है और दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ब्लास्ट मावली सिकंदर मस्जिद (Mavli Sikandar Mosque) के पास हुआ है। मस्जिद के पास ब्लास्ट की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जमा हो गए और इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

चश्मदीदों ने बताया कि आज दोपहर लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जुटे थे। इसी दौरान उन्होंने तेज ब्लास्ट की आवाज सुनी। इस ब्लास्ट के बाद कुंदुज के पुलिस प्रमुख हाफिज उमर ने बताया कि दोपहर के समय मावली सिकंदर मस्जिद के पास धमाका हुआ। धमाके में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि धमाके में मरने बालों को संख्या और बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस धमाके की जिम्मेदारी अभी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

बता दें कि बीते गुरुवार को भी अफगानिस्तान में मजार-ए-शरीफ में ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गयी थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। जिसके बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत है। तालिबानी हुकूमत के बाद यह कोई पहला धामका नहीं हुआ है। इससे पहले भी अफगानिस्तान में कई बड़े धमाके हुए हैं। 8 मई 2021 को काबुल में एक स्कूल के पास बड़ा धमाका हुआ था।

इस धमाके में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। 14 नवंबर 2021 को काबुल के शिया बहुल क्षेत्र में हुए धमाके में 6,15 नवंबर 2021 को कंधार प्रांत की एक मस्जिद में हुए धमाके में 32 लोग मारे गए थे। इससे पहले काबुल एयरपोर्ट के पास तीन धमाके हुए थे। इन धमाकों में 100 से अधिक लोगों की जान गई थी। वहीं 120 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Tags

Next Story