Farmers Protest: किसान आंदोलन पर 7 अमेरिकी सांसदों ने पोम्पियो को चिट्ठी, भारत ने दिया करारा जवाब

Farmers Protest: किसान आंदोलन पर 7 अमेरिकी सांसदों ने पोम्पियो को चिट्ठी, भारत ने दिया करारा जवाब
X
Farmers Protest: भारत में हो रहे किसान आंदोलन की चर्चाएं बाहर विदेशों में हो रही है। लंदन, अमेरिका, कनाडा जैसे देशों में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं।

Farmers Protest: भारत में हो रहे किसान आंदोलन की चर्चाएं बाहर विदेशों में हो रही है। लंदन, अमेरिका, कनाडा जैसे देशों में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी संसद के 7 सांसदों ने यूएस विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को चिट्टी लिखी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अमेरिकी सांसदों ने भारत में किसानों के विरोध पर पोम्पेओ को चिट्ठी लिखी।अमेरिकी सांसदों के एक समूह, जिसमें भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी महिला प्रमिला जयपाल भी शामिल हैं। इन सभी सांसदों ने भारत के किसानों के विरोध का मुद्द उठाया है और सरकार से इस मुद्दे को उठाने के लिए कहा है।

बता दें कि अमेरिकी संसद के 7 प्रभावशाली सांसदों ने माइक पोम्पियो को चिट्ठी लिखकर कहा है कि इस मुद्दे को उठाया जाए। भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी महिला प्रमिला जयपाल ने कहा कि भारत में हो रहे किसान मुद्दे को अमेरिकी सरकार उठाए।

वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि किसानों का मुद्दा अंदरूनी मसला है। भारत ने अमेरिकी सांसदों की अपील पर विरोध जताते हुए गैर सूचित और अनुचित बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि यह मामला देश के आंतरिक मामलों से संबंधित है। भारतीय अमेरिकियों ने प्रभावित किया क्योंकि पंजाब में उनकी पैतृक भूमि है। हमने भारत में किसानों से संबंधित कुछ गलत टिप्पणियां देखी हैं। ऐसी टिप्पणियां अनुचित हैं। खासकर जब एक लोकतांत्रिक देश के आंतरिक मामलों से संबंधित होती हैं।

बीते 30 दिनों से दिल्ली-हरियाणा के बॉर्डरों पर मोदी सरकार के नए कृषि कानून को विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जिसमें पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से आए किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि इन 3 कृषि कानूनों को रद्द किया जाए।

Tags

Next Story