मेक्सिको में फाइजर की वैक्सीन लगने के बाद महिला डॉक्टर को लकवा मारा

मेक्सिको सिटी में फाइजर की कोरोना वैक्सीन से साइड इफेक्ट का मामला सामने आया है। इसे पहले ब्रिटेन, अमेरिका, फिनलैंड, बुल्गारिया और पुर्तगाल में भी कोरोना वैक्सीन से साइड इफेक्ट के मामले सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको सिटी में एक महिला डॉक्टर को फाइजर वैक्सीन दी गयी। जिसके बाद महिला को स्किन इन्फेक्शन हुआ और बाद में उसे लकवा मार गया। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर के टीका लगने के करीब 30 मिनट के बाद शरीर में चकत्ते पड़ने लग गए, इसके बाद शरीर में ऐंठन, सांस लेने में परेशानी और कमजोरी महसूस हुई। जिसके बाद महिला को तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया।
इस मामले के संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि डॉक्टर कार्ला के दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड में सूजन का उपचार किया गया है। मंत्रालय का कहना है कि महिला डॉक्टर कार्ला को कोरोना का टीका लगने से पहले एक एंटीबायोटिक से एलर्जी थी। यह बजह है कि उन्हें गंभीर दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ा है। महिला डॉक्टर के परिजनों ने वैक्सीन के गंभीर दुष्प्रभाव को लेकर अतिरिक्त जांच कराने का अनुरोध किया है।
मंत्रालय का कहना है कि महिला डॉक्टर को वैक्सीन के चलते लकवा की शिकायत आई है। हालांकि, इस मामले की जांच करना जरूरी है कि क्या इसका संबंध वैक्सीन से है या नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्रिटेन में भी 2 स्वास्थ्य कर्मचारियों को इसी तरह फाइजर की वैक्सीन साइड इफेक्ट देखने को मिला था। जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर पुर्तगाल में एक हेल्थ वर्कर की फाइजर वैक्सीन लेने के 2 दिन के अंदर अचानक मौत हो गयी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS