Bernard Arnault बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, Elon Musk से छिना ताज, देखें लिस्ट

Bernard Arnault बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, Elon Musk से छिना ताज, देखें लिस्ट
X
फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अरनॉल्ट ने एलन मस्क को पीछे छोड़ा है। वहीं, भारत के उद्योगपति गौतम अडानी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

फोर्ब्स (Forbes billionaires list) ने दुनिया के सबसे अमीर इंसानों की सूची जारी की है। फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट ने Elon Musk को पीछे छोड़ा है। मस्क अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। हालांकि, दोनों अरबपतियों के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। एलन की नेटवर्थ 181.3 अरब डॉलर रह गई है। दोनों की संपत्ति में सिर्फ 5.2 अरब डॉलर का ही फासला है। वहीं बात करें एशिया के सबसे अमीर शख्स उद्योगपति गौतम अडानी की तो वह 134.6 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ही अपना स्थान बनाए हुए हैं।

फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर शख्स के तौर पर अपनी एक खास पहचान बनाने वाले एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट आ गई है। साल 2021 में एलन मस्क ने अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक स्थान हासिल किया था। उस समय मस्क के नेटवर्थ 188 अरब डॉलर पहुंच गई थी, जो अब 181.3 अरब डॉलर रह गई है। जबकि उस समय पहले नंबर पर मौजूद बेजोस की नेटवर्थ 187 अरब डॉलर रह हो गई थी। जेफ बेजोस की नेटवर्थ में लगातार गिरावट आ रही है। अब बेजोस की नेटवर्थ 113.8 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने पीछे छोड़ा है।

फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, लिस्ट में पांचवें स्थान पर दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे, छठे स्थान पर बिल गेट्स, सातवें स्थान लैरी एलिसन दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी 134.6 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीरों में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी 92.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ आठवें स्थान पर अपने आप को बनाए हुए हैं।

Tags

Next Story