Italy के सबसे अमीर शख्स सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन, तीन बार के रहे पीएम, जानें मौत की वजह

Italy के सबसे अमीर शख्स सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन, तीन बार के रहे पीएम, जानें मौत की वजह
X
यूरोप के अहम देश इटली (Italy) के पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से ल्यूकोमिया की बीमारी से ग्रसित थे। वह मीडिया जगत के टाइकून भी रहे हैं। पढ़िये उनका राजनीतिक सफर...

यूरोप के अहम देश इटली (Italy) के पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते कुछ समय से वह ल्यूकेमिया की बीमारी से ग्रस्त थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। हाल ही में उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था। 10 जून को ही उन्‍हें मिलान के एक अस्‍पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। बर्लुस्‍कोनी इटली के सबसे अमीर शख्स थे और राजनीति में आने से पहले वह मीडिया के टाइकून (Media Tycoon) भी रहे हैं।

तीन बार किया इटली सरकार का नेतृत्व

सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) 1994 से लेकर 2011 तक तीन बार इटली (Italy) के पीएम रह चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने साल 1994 में पहली बार इटली की सरकार का नेतृत्व किया और प्रधानमंत्री बने। इसके बाद बर्लुस्कोनी ने 2001 से 2006 तक इटली की सत्ता संभाली। वर्ष 2008 में फिर से उन्होंने सरकार का नेतृत्व किया। हालांकि, इटली के कर्ज संकट के चलते उन्हें पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसी के साथ वह राजनीति से भी दूर हो गए थे। साल 2017 में सिल्वियो बर्लुस्कोनी की तरफ से दावा किया था कि वह दोबारा से इटली के पीएम बनेंगे, लेकिन बीते कुछ सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था।

Also Read: Italy के मिलान सिटी सेंटर में बढ़ा धमाका, कई गाड़ियों में लगी आग

सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) का जन्म साल 1936 में इटली के मिलान शहर में हुआ था। वह इटली के सबसे बड़े कमर्शियल ब्रॉडकास्टर मीडियासेट के मालिक भी थे। बर्लुस्कोनी को साल 2008 और 2011 के बीच, टैक्‍स में धोखाधड़ी करने के मामले में सजा मिली थी। इसके बाद उनको राजनीति से छह साल तक के लिए बैन कर दिया गया था। बर्लुस्कोनी ने सेंटर-राइट फोर्जा ने इटालिया पार्टी ( Italia Party) का नेतृत्व किया था, जो सितंबर में चुनावों के बाद प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी के नेतृत्व में गठबंधन में चली गई।

Tags

Next Story