Henry Kissinger Died: अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का 100 साल की उम्र में निधन, घर पर ली अंतिम सांस

Henry Kissinger died : अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर (Henry Kissinger) का बुधवार को निधन हो गया है। वह 100 साल के थे। उन्होंने कनेक्टिकट स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। इस साल 27 मई को उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। उम्र के इस पड़ाव में भी वह काफी एक्टिव थे।
किसिंजर एसोसिएट्स इंक के अनुसार, हेनरी किसिंजर का बुधवार को निधन हो गया है। हेनरी किसिंजर एक नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और राजनयिक पावरहाउस रहे। उनकी दो राष्ट्रपतियों के अधीन सेवा ने अमेरिकी विदेश नीति पर एक अमिट छाप छोड़ी है। इस समय में भी काफी एक्टिव रहते थे। वह व्हाइट हाउस में बैठकों में हिस्सा लेते थे और नेतृत्व शैलियों पर एक किताब भी लिखी है। जुलाई 2023 में उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने के लिए अचानक बीजिंग का दौरा भी किया था।
वियतनाम के साथ कराया था शांति समझौता
जानकारी के मुताबिक, हेनरी किसिंजर का जन्म जर्मनी में साल 1923 में हुआ था। इसके बाद वह 1938 में अमेरिका आ गए थे। साल 1943 में वह अमेरिका के नागरिक बन गए और यहां की उन्होंने सेना में करीब तीन साल तक अपनी सेवा दी। इसके अलावा उन्होंने काउंटर इंटेलिजेंस कोर में भी काम किया। हेनरी किसिंजर को 1969 में तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी नियुक्त किया था। यह पद उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। रिचर्ड निक्सन की सरकार में विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। वे दोनों पद एक साथ संभालते थे। वियतनाम के साथ शांति समझौते में भी हेनरी किसिंजर का हाथ माना जाता है।
Former United States Secretary of State Henry Kissinger died on Wednesday at his home in Connecticut at the age of 100, Kissinger Associates, Inc said in a statement: Reuters
— ANI (@ANI) November 30, 2023
(Pic: Reuters) pic.twitter.com/ZTNoxSFWig
ये भी पढ़ें- israel-Hamas War: हमास ने 11 और बंधकों को किया रिहा
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS