फ्रांस ने अलकायदा पर किया हमला, 50 आतंकी ढ़ेर

फ्रांस से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस ने अलकायदा पर बड़ा हमला किया है। इसमें करीब 50 आतंकी मारे गए हैं। बता दें कि इस हमले में चार आतंकियों को जिंदा भी पकड़ लिया गया है।
ऐसे छिड़ा था विवाद
फ्रांस के एक स्कूल में सैमुअल पैटी नाम के शिक्षक द्वारा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाया गया था। इसके बाद उस शिक्षक की हत्या कर दी गई। ऐसे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि इस्लाम के लोग हमारा भविष्य छीनना चाहते हैं। बता दें कि इसके बाद से ही फ्रांस के राष्ट्रपति पर उन लोगों का सपोर्ट करने का आरोप लगने लगा जो पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ हैं।
ड्रोन और मिराज से बोला हमला
जानकारी मिल रही है कि फ्रांस की सेना ने मिराज और ड्रोन के जरिए फासो और निगेर के बॉर्डर पर हमला बोला। इसमें 30 से अधिक बाइक को सेना ने तबाह कर दिया। बताया जा रहा है कि उन बाइक्स को आतंकवादी चला रहे थे। सरकार ने कहा है कि उन लोगों का संबंध सीधे अलकायदा से था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS