फ्रांस ने ISI प्रमुख की बहन समेत अवैध तरीके से रह रहे 183 पाकिस्तानियों का वीजा किया रद्द

फ्रांस ने अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख शुजा पाशा की बहन समेत 183 पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है। इन 183 पाकिस्तानियों में से फ्रांस ने 118 को वापस पाकिस्तान भी भेज दिया है। इस बात की जानकारी,पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास की ओर से ट्वीट करके दी गयी है। ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने फ्रांस सरकार से आईएसआई प्रमुख शुजा पाशा की बहन को अस्थायी तौर पर देश में रहने के लिए अनुरोध किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि, पाशा की बहन फ्रांस में अपनी सास की सेवा कर रही हैं। इसके अलावा दूतावास ने कहा है कि फ्रांस ने जबरन जिन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है, उसमें सभी के पास वैध कागजात थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में फ्रांस में एक शिक्षक ने मोहम्मद पैगंबर का कार्टून अपनी कक्षा में दिखाया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद हालात सही नहीं है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस्लामिक आतंकवाद को खत्म करने की घोषणा की है।
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आलोचना करते हुए उनपर मुसलमानों को भड़काने का आरोप लगाया है। इस कथन के बाद फ्रांसीसी अधिकारियों ने 183 आगुंतकों का वीजा रद्द कर दिया। पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास ने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास का कहना है कि जिन 118 लोगों के पास उचित और वैध कागजात थे, उन्हें भी निकाल दिया गया है। हम अपने नागरिकों को अस्थायी रुप से रहने देने के लिए फ्रांस प्राधिकरण के टच में हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS