France Riots: फ्रांस में 5वें दिन भी हिंसा, पेरिस में उपद्रवियों ने मेयर के घर में घुसाई कार, पत्नी और बच्चा घायल

France Riots: फ्रांस में 17 वर्षीय किशोर नाहेल (Nahel) की पुलिस अधिकारी द्वारा गोली मारकर हत्या करने के बाद पूरा देश में हिंसा की आग फैल गई है। जगह-जगह हिंसक (Violence) विरोध-प्रदर्शन हो रहे है और उपद्रवियों द्वारा वाहनों को आग के हवाले किया जा रहा है। इसी बीच एक नई जानकारी सामने आई है। उपद्रवियों ने पेरिस (Paris) के एक शहर में मेयर (Mayor) के घर में एक कार घुसा दी, जिससे उनकी पत्नी और उनका एक बच्चा घायल हो गया। इस बात की जानकारी मेयर विंसेंट जीनब्रून (Vincent Jeanbrun) ने रविवार को दी है।
मेयर ने ट्वीट कर दी जानकारी
फ्रांस के शहर पेरिस के मेयर विंसेंट जीनब्रून (Vincent Jeanbrun) ने ट्वीट कर कहा कि जब उनका परिवार सो रहा था, तब प्रदर्शनकारियों ने आग लगाने से पहले एक उनके घर में एक कार घुसा दी। साथ ही, उन्होंने कहा कि इसमें मेरी पत्नी और बच्चा घायल हो गए हैं। उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि यह मेरे परिवार के खिलाफ हत्या की साजिश का प्रयास था। इसमें उपद्रवी (Miscreants) पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए। मेयर ने लिखा कि पिछली रात मेरे परिवार के लिए बेहद डरावनी और अपमानजनक साबित हुई है।
पांचवें दिन भी जारी रही हिंसा
फ्रांस में वर्षों की सबसे खराब सामाजिक उथल-पुथल को शांत करने के उद्देश्य से बड़े पैमान पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हालांकि, हालात पांचवे दिन भी सामान्य नहीं रहे हैं। बता दें कि बीते शनिवार को 17 वर्षीय नाहेल (Nahel) के शव को दफना दिया गया था। जिस समय उसे दफनाया जा रहा था, वहां पर भारी मात्रा में सुरक्षाकर्मी तैनात थे।
Also Read: France Violence: हिंसा की आग में सुलग रहा फ्रांस, यहां जानिए क्यों शुरू हुुई हिंसा
वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने फिलहाल के लिए अपना जर्मनी दौरे को टाल दिया है। इसी के साथ ही, अब तक देश में तकरीबन 1300 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और उपद्रवियों पर लगाम लगाने के लिए 45,000 से अधिक पुलिसबल को सड़को पर तैनात किया गया है। फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि हालात को काबू करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS