फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारले ने भारतीय जवानों की शहादत पर शोक, बोलीं भारत के साथ खड़ी फ्रांस की सेना

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारले ने भारतीय जवानों की शहादत पर शोक, बोलीं भारत के साथ खड़ी फ्रांस की सेना
X
रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारले ने अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि फ्रांस की सेना भारत के साथ खड़ी है।

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारले ने मंगलवार को लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारले ने अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि फ्रांस की सेना भारत के साथ खड़ी है।

चुशूल में भारत और चीन की सेनाओं के बीच कॉर्प्स कमांडर-स्तर की बैठक

भारत-चीन के बीच चल रहे मतभेद को सुलझाने के लिए दोनों देशों में आज कमांडर लेवल की बातचीत की जा रही है। बता दें कि यह तीसरा मौका है जब दौनों देशों के बीच, इस लेवल की बातचीत हो रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं हो पा रहा है। भारतीय सेना सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए चुशूल में भारत और चीन की सेनाओं के बीच कॉर्प्स कमांडर-स्तर की बैठक हो रही है।

Tags

Next Story