अमेरिका से पाकिस्तान लौट रहे इमरान खान के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का खुला राज, ये है वजह

अमेरिका से पाकिस्तान लौट रहे इमरान खान के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का खुला राज, ये है वजह
X
पाकिस्तान (Pakistan) की एक मैगजीन 'फ्राइडे टाइम्स' ने यूएन से वापस लौटते हुए पीएम इमरान खान के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसमें कहा गया है कि सऊदी अरब (Saudi Arab) के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इमरान को बुलाया था।

पाकिस्तानी की एक वीकली मैगजीन फ्राइडे टाइम्स ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के यूएन महासभा से लौटते वक्त विमान की इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर बड़ा दावा किया गया है।

मैगजीन ने कहा कि सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की अपनी यात्रा के दौरान इमरान खान के कुछ बयानों से वो नाराज हो गए थे। इसकी वजह से उन्होंने अमेरिका से विमान को वापस बुलाने को कहा था।

यूएन दौरे से पहले इमरान सऊदी अरब गए थे और कॉर्पोरेट विमान में अमेरिका जाना चाहते थे। लेकिन क्राउन प्रिंस ने उन्हें खुद का विमान दिया। इसके बाद इमरान एमबीएस विमान में गए और उसी में लौट रहे थे। तभी विमान ने एक तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा।

टाइम्स ने दावा किया है कि कोई तकनीकी खराबी नहीं आई थी। इमरान को सलमान की नाराजगी के बाद वापस लौटना पड़ा था। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story