G20 समिट में PM मोदी की दो टूक, बोले- UN जैसे संगठन रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में रहे विफल

G20 समिट में PM मोदी की दो टूक, बोले- UN जैसे संगठन रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में रहे विफल
X
जी20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा है कि यूक्रेन में जारी जंग को रोकने के लिए हमें कोई रास्ता निकालना होगा। पढ़िये आगे क्या कहा...

इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली में आज से जी20 सम्मेलन (G20 Summit) की शुरुआत हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बैठक में कहा है कि यूक्रेन में जारी जंग को रोकने के लिए हमें कोई रास्ता निकालना होगा। पिछली शताब्दी में द्वितीय विश्व युद्ध ने दुनिया में तबाही मचाई थी। उसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का मार्ग खोजने के लिए गंभीर प्रयास किए, अब हमारी बारी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना और यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के कारण दुनिया की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इससे दुनिया में तबाही मची हुई है। संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठन इन मुद्दों पर विफल रहे हैं। इसलिए यूक्रेन युद्ध को रोकने का रास्ता खोजने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।

जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 वैश्विक महामारी और यूक्रेन का जिक्र करते हुए पीएम ने वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच जी20 (G20 Summit) के नेतृत्व के लिए इंडोनेशिया की भी तारीफ की। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज की खाद की कमी कल का खाद्य संकट है, जिसका समाधान दुनिया के पास नहीं होगा। उन्होंने कहा भारत में, स्थायी खाद्य सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए, हम प्राकृतिक खेती पर जोर दे रहे हैं और अन्य पारंपरिक खाद्यान्नों के साथ-साथ बाजरा को और अधिक लोकप्रिय बना रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जी20 सम्मेलन में 'वैश्विक विकास' पर सत्र में भारत का रूख साझा किया। उन्होंने कहा, 'वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा, "हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी प्रतिबंध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए।"

Tags

Next Story