Alphabet Layoff: अब Google कंपनी में भी छंटनी, अल्फाबेट 10 हजार कर्मचारियों को करेगी बाहर

Alphabet Layoff: अब Google कंपनी में भी छंटनी, अल्फाबेट 10 हजार कर्मचारियों को करेगी बाहर
X
अमेरिका में वैश्विक आर्थिक संकट को देखते हुए एक के बाद एक बड़ी बड़ी कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। अब गूगल भी कर्मचारियों को बाहर करने जा रही है।

गूगल (Google) की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने भी अन्य टेक कंपनियों की तरह छंटनी की प्रक्रिया को शुरु कर दिया है। इससे पहले मेटा, अमेजन, ट्विटर समेत कई टेक कंपनियों ने छंटनी शुरू कर दी है।



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फाबेट 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। मेटा, एमेजॉन, ट्विटर और सेल्सफोर्स के बाद अब अल्फाबेट की छंटनी की बारी है। माना जा रहा है कि कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स के 6 फीसदी के बराबर कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।



जानकारी के लिए बता दें कि टेक कंपनियों की तरह अब गूगल की अल्फाबेट ने भी कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। इसके तहत खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल एक नई रैंकिंग और परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान के जरिए 10 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

Tags

Next Story