हैती में 7.2 की तीव्रता से आए भूकंप ने मचाई तबाही, 300 से ज्यादा लोगों की मौत और 1800 से अधिक घायल

हैती में 7.2 की तीव्रता से आए भूकंप ने मचाई तबाही, 300 से ज्यादा लोगों की मौत और 1800 से अधिक घायल
X
भारतीय समय के अनुसार, हैती में शनिवार की शाम 5:59 बजे भूकंप आया थी। रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 7.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र पोर्ट-औ-प्रिंस, हैती से 118 किमी पश्चिम में था।

हैती में 7.2 तीव्रता की तीव्रता से आए भूकंप ने तबाही मचा दी है। जिसमें 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 1800 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने इस क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया कि लहरें तीन मीटर ऊपर उठ सकती हैं। हालांकि, बाद में जारी किए गए इस अलर्ट को हटा दिया गया।

भारतीय समय के अनुसार, हैती में शनिवार की शाम 5:59 बजे भूकंप आया थी। रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 7.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र पोर्ट-औ-प्रिंस, हैती से 118 किमी पश्चिम में था। जबकि गहराई 10 किलोमीटर थी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें कई सैकड़ों लोगों की मौत की खबर है। यूएसजीएस ने मुख्य भूकंप के बाद से अब तक कुल नौ झटके दर्ज किए हैं।

प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि वह उन क्षेत्रों में सहायता पहुंचा रहे हैं जहां भूकंप के कारण शहर नष्ट हो गए। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी सभी जरूरी सहायता पहुंचाई जा रही है। एक पूर्व सीनेटर ने चिकित्सा सहायता के लिए घायल लोगों को लेस केज़ से पोर्ट-ऑ-प्रिंस ले जाने के लिए एक निजी हवाई जहाज किराए पर लिया है।

हेनरी ने पूरे देश के लिए एक महीने की आपात स्थिति की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि वह तब तक अंतरराष्ट्रीय मदद नहीं मांगेंगे जब तक कि नुकसान किताना हुआ है पता नहीं लग जाएगा। पीएम ने यह भी कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मलबे के नीचे जितना संभव हो उतने जीवित बचे लोगों को पुनर्प्राप्त करना है। स्थानीय अस्पताल, विशेष रूप से लेस केज़, घायल लोगों से भरे हुए हैं।

हैती के नागरिक सुरक्षा कार्यालय के निदेशक जेरी चांडलर ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार रात मरने वालों की संख्या 304 थी। बचावकर्मी और राहगीर कई लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालने में सफल रहे।

Tags

Next Story