पाकिस्तान में हुए IED ब्लास्ट में बाल-बाल बचे राष्ट्रपति, ISKP ने ली हमले की जिम्मेदारी

पाकिस्तान में हुए IED ब्लास्ट में बाल-बाल बचे राष्ट्रपति, ISKP ने ली हमले की जिम्मेदारी
X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लूचिस्तान के सिबी जिले में आत्मघाती हमला हुआ। ये आईईडी ब्लास्ट सुरक्षाबलों के काफिले के पास हुआ है।

पाकिस्तान (Pakistan) में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। हमला बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) के सिबी जिले में हुआ है। जहां सिर्फ 800 मीटर की दूरी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का कार्यक्रम था। इस हादसे में 4 सैनिकों की मौत हो चुकी है। 6 से ज्यादा घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिबी जिले में आत्मघाती हमला हुआ है। ये आईईडी ब्लास्ट सुरक्षाबलों के काफिले के पास हुआ है। घटना के तुरंत बाद ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हादसे में मारे गए लोगों के शवों और घायलों को तुरंत सैन्य अस्पताल के लिए ट्रांसफर कर दिया गया।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हमले में घायल हुए सैनिक ज्यादा गंभीर हैं। इससे पहले भी सिबी जिले में बीती 8 मार्च को ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 7 लोग मारे गए थे। ये धमाका उस वक्त हुआ जब राष्ट्रपति आरिफ अल्वी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। राष्ट्रपति के जाते ही धमाका हुआ। जो कार्यक्रम से 800 मीटर की दूरी पर था। राष्ट्रपति के जाने के 25 मिनट बाद यह धमाका हुआ है।

सिबी जिले में हुए हमले को लेकर इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोवींस (ISKP) ने जिम्मेदारी ली है। इस हमले की पाकिस्तान सरकार ने कड़ी निंदा की है। बलूचिस्तान के सीएम ने धमाके की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रांत में शांति भंग करना का प्रयास किया गया। हर बार ऐसी कोशिशों को हम असफल कर देंगे।

Tags

Next Story