पाकिस्तान के UN में स्थाई प्रतिनिधि होंगे मुनीर अकरम, मलीहा को हटाने की ये है वजह

पाकिस्तान के UN में स्थाई प्रतिनिधि होंगे मुनीर अकरम, मलीहा को हटाने की ये है वजह
X
संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान (Pakistan) को बार बार मुंह की खाने के बाद स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी (Maleeha Lodhi) को हटा दिया गया है। अब उनकी जगह मुनीर अकरम (Munir Akram) संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि (Pakistan Permanent Representative UN) के रूप में काम करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान (Pakistan) को बार बार मुंह की खाने के बाद स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी (Maleeha Lodhi) को हटा दिया गया है। अब उनकी जगह मुनीर अकरम (Munir Akram) संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि (Pakistan Permanent Representative UN) के रूप में काम करेंगे।

इमरान खान ने अमेरिका लौटते ही लिया ये फैसला

पाकिस्तान ने कश्मीर पर इस्लामाबाद को संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों के सामने हर बार विफलता के परिणाम को देखते हुए इमरान खान ने उन्हें हटा दिया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में राजदूत मुनीर अकरम की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी विदेश कार्यालय ने दी है।

अकरम कई पदों पर कर चुके हैं काम

अकरम संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत का पद संभाले हुए थे। अकरम 2002 से 2008 तक एक ही पद पर काम कर चुके हैं। अब वो संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क मुख्यालय में रहेंगे। वह संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क और जेनेवा की कूटनीति में माहिर हैं। इसी वजह से इमरान ने उन्हें ये पद दिया है।

अकरम ने कराची विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और राजनीति विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। लॉ में स्नातक कर चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण हितों की रक्षा के लिए हमेशा काम किया है। संयुक्त राष्ट्र के नियमित और सुधार एजेंडे पर अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी भूमिका निभा चुके हैं।

मलीहा लौधी को हटाने की वजह

प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राज्य अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद ही यह फैसला लिया गया है। जहां उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74 वें सत्र को संबोधित किया था। लेकिन जिसे सफल और ऐतिहासिक करार दिया लेकिन कश्मीर के मुद्दे पर मुंह की खानी पड़ी। विदेश कार्यालय ने लोधी को हटाने का कोई कारण नहीं बताया।

तीन अन्य राजदूतों की नियुक्ति

पीएम इमरान के भव्य स्वागत पर कश्मीरियों ने कहा कि आजादी जीतेंगे और पीएम इमरान ने राजदूत अकरम के अलावा अन्य नई नियुक्तियां की हैं।तीन नए राजदूत भी नियुक्त किए गए। जिसमें मुहम्मद एजाज, सैयद सज्जाद हैदर और अहसान के. के. वैगन को नियुक्त किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story