भारत और अमेरिका के संबंध होंगे और भी मजबूत, यूएस के संसद में संसोधन विधेयक किया गया पेश

भारत और अमेरिका के संबंध होंगे और भी मजबूत, यूएस के संसद में संसोधन विधेयक किया गया पेश
X
कॉर्निन और वॉनर ने भारत को इजराइल और न्यूजीलैंड की तरह ‘नाटो प्लस देशों’ की सूची में शामिल करने के लिए संयुक्त रूप से एक अन्य संशोधन भी पेश किया है।

अमेरिका में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन और विपक्षी डेमोक्रेट के 2 शीर्ष सांसदों ने एक संसोधन विधेयक पेश किया। यह विधेयक भारत के साथ सैन्य संबंध मजबूत करने, खास तौर पर पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान और सैन्य क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान और विकास में तेजी लाने के लक्ष्य से पेश किया गया।

रक्षा मंत्री से पूछा सवाल

राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (एनडीएए) 2021 में एक संशोधन को आगे बढ़ाते हुए सीनेटर मार्क वार्नर और सीनेटर जॉन कॉर्निन ने रक्षा मंत्री मार्क एस्पर से सवाल किया। उन्होंने पूछा है कि वह आकलन करें कि रक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों पर अमेरिका-भारत निजी क्षेत्र के सहयोग के लिए क्या 'इज़राइल-यूएस बाईनेशनल इंडस्ट्रियल रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन' मॉडल बन सकता है?

180 दिन में दें भारत को जानकारी

वार्नर प्रतिनिध सभा की खुफिया मामलों की शक्तिशाली समिति के उपाध्यक्ष हैं और कॉर्निन रिपब्लिकन व्हिप हैं। दोनों शक्तिशाली सीनेटर इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं। कॉर्निन और वॉनर ने भारत को इजराइल और न्यूजीलैंड की तरह 'नाटो प्लस देशों' की सूची में शामिल करने के लिए संयुक्त रूप से एक अन्य संशोधन भी पेश किया है। कॉर्निन ने रक्षा मंत्री को कानून पारित होने के 180 दिन के भीतर भारत को फाइटर जेट कार्यक्रम पर जानकारी देने को भी कहा है।

Tags

Next Story