बैठक में चीन ने उठाया 59 चायनीज ऐप बैन का मुद्दा, भारत ने कर दी बोलती बंद

बैठक में चीन ने उठाया 59 चायनीज ऐप बैन का मुद्दा, भारत ने कर दी बोलती बंद
X
भारत सरकार ने 29 जून को टिकटॉक, हेलो सहित 59 चायनीज ऐप पर बैन लगा दिया। यह बैन इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 69(A) के तहत लगाया गया है।

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच भारत ने चीन के 59 चायनीज ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद चीन की सियासत में हलचल मच गई। भारत के इस कदम पर चीन ने कई टिप्पणियां भी की, लेकिन सब बेकार गया। इसी बीच दोनों देशों के बीच हुई बैठक में भी चीन ने 59 ऐप बैन का मुद्दा उठाया।

भारत ने कर दी बोलती बंद

चीनी ऐप प्रतिबंध का मुद्दा जब बैठक में उठाया गया तो भारत सरकार ने भी करारा जवाब दिया। भारत ने कहा कि यह ऐप बैन किसी दुश्मनी की वजह से नहीं, बल्कि भारत के नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। भारत सरकार ने कहा कि भारत के नागरिकों के डाटा-संबंधी सुरक्षा में कोई भी समझौता नहीं किया सकता। ये ऐप उनकी सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। इसलिए इन ऐप्स को बैन करना आवश्यक था।

भारत में 59 चायनीज ऐप बैन

भारत सरकार ने 29 जून को टिकटॉक, हेलो सहित 59 चायनीज ऐप पर बैन लगा दिया। यह बैन इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 69(A) के तहत लगाया गया है। भारत सरकार ने इन ऐप्स पर यह कहकर प्रतिबंध लगाया कि ये ऐप्स भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हैं और उनके डाटा को दूसरे देशों के साथ शेयर करते हें।

Tags

Next Story