India China Faceoff: अमेरिका रक्षा विभाग ने जारी की रिपोर्ट, कहा - चीन भारत के चारो तरफ के देशों में बढ़ा रहा सैन्य दबदबा

India China Faceoff: अमेरिका रक्षा विभाग ने जारी की रिपोर्ट, कहा - चीन भारत के चारो तरफ के देशों में बढ़ा रहा सैन्य दबदबा
X
India China Faceoff: अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन ने चीन मामले में बड़ा खुलासा किया है। जानकारी मिली है कि चीन भारत के चारों तरफ के देशों में अपना सैन्य दबदबा बढ़ा रहा है।

India China Faceoff: अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन ने चीन मामले में बड़ा खुलासा किया है। जानकारी मिली है कि चीन भारत के चारों तरफ के देशों में अपना सैन्य दबदबा बढ़ा रहा है। इसके अलावा रक्षा विभाग ने चीन की इन गतिविधियों को अमेरिका के लिए खतरा भी बताया है।

इन देशों में बढ़ा रहा दबदबा

रक्षा विभाग ने कहा है कि चीन भारत के तीन पड़ोसी देशों के अलावा कई अन्य देशों में भी अपने ठिकाने बना रहा है। इन देशों में पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, सेशल्स, तंजानिया, अंगोला और तजाकिस्तान शामिल है। बता दें कि चीन पहले ही नामीबिया, वनुआतू और सोलोमन द्वीपों को अपने कब्जे में ले चुका है।

मजबूत कर रहा अपनी सैन्य शक्ति

रक्षा विभाग ने अपनी सालाना रिपोर्ट 'मिलिट्री एंड सिक्योरिटी डेवलपमेंटस इंवॉल्विंग द पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) 2020' में यह दावा किया है कि चीन दर्जन भर देशों में अपने सैन्य ठिकानों का विस्तार कर रहा है। इससे उसकी ताकत में काफी बढ़ोत्तरी होगी। रक्षा विभाग ने आशंका जाहिर की है कि अगर चीन ऐसे ही अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाता रहा तो वो अमेरिका के सैन्य अभियानों में भी दखल दे सकता है।

परमाणु ताकत का भी कर रहा विस्तार

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के पास अभी 200 परमाणु हथियार है, लेकिन अगले 10 सालों में वो अपने परमाणु शक्ति का भी विस्तार कर लेगा। इसके अलावा रक्षा विभाग ने आशंका जताई है कि चीन ये सारी गतिविधियां दुनिया भर में खुद को सबसे शक्तिशाली बनाने के लिए कर रहा है।

Tags

Next Story