भारत नेपाल सीमा विवाद : नेपाल के रक्षामंत्री ईश्वर पोखरेल बोले - जरूरत पड़ी तो सेना लड़ेगी

भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद को लेकर नेपाल की रक्षा मंत्री ईश्वर पोकरण ने भारत पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सेना लड़ेगी। माना जा रहा है कि नेपाल का झुकाव चीन की तरह हो रहा है। जिसकी वजह से नेपाल विवादित बयान दे रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने बीती 15 मई को कहा था कि कालापानी को लेकर नेपाल किसी और के इशारे पर बयान दे रहा है। जिसके बाद नेपाल के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने अपना बयान दिया।
नेपाल के रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना प्रमुख के बयान से नेपाली गोरखाओं की भावनाएं आहत हुई है। जो लंबे समय से भारत के लिए बलिदान करते आए हैं। ऐसे में उन्होंने भारत नेपाल सीमा विवाद पर कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सेना जवाब देने के लिए तैयार है।
एक इंटरव्यू के दौरान नेपाल के रक्षा मंत्री ने बयान देते हुए कहा कि आर्मी चीफ मनोज नरवणे का कूटनीतिक विवाद में चीन की तरफ इशारा करना निंदनीय बयान है।
उन्होंने कहा कि अगर जरुरत पड़ती है तो नेपाल सेना लड़ाई भी करेगा। उन्होंने कहा कि भारत के सेना प्रमुख के इस बयान की वजह से नेपाल की भावनाएं आहत हुई हैं। हमने हमेशा बलिदान किया है। लेकिन सेना प्रमुख का ऐसा राजनीतिक बयान निंदनीय है।
वहीं दूसरी तरफ बीते दिनों नेपाल के प्रधानमंत्री ओपी ओली ने संसद में बयान देते हुए कहा था कि तीन इलाके नेपाल के लगते हैं। जिसको लेकर पहले ही भारत दावा कर चुका है और उसको लेकर नक्शा भी जारी कर चुका है कि नेपाल और भारत सीमा पर पड़ने वाले तीन इलाके भारत के हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS