नेपाल कर रहा भारत के खिलाफ साजिश, तनाव बढ़ने की है आशंका

भारत-नेपाल के संबंध नक्शा विवाद के बाद से ही खराब हो गए हैं। इसके बावजूद नेपाल भारत के खिलाफ लगातार साजिश करता हुआ दिखाई पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल सरकार ने अब एक नया फैसला लिया है जो दोनों देशों के बीच हुए मैत्री संधि के खिलाफ है। इससे दोनों देश के बीच तनाव बढ़ने की आशंका तेज हो गई है।
नागरिकता कानून में किया जा रहा है संसोधन
जानकारी के अनुसार, नेपाल सरकार अपने नागरिकता कानून में संसोधन करने जा रही है। सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पास लगभग दो तिहाई बहुमत होने के कारण इस कानून को संसद में आसानी से मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। इस कानून के पास होने से भारत और नेपाल के बीच के पारिवारिक संबंधों को खत्म करने का निर्णय लिया गया है।
नागरिकता कानून में किया जाएगा ये बदलाव
नेपाल सरकार ने फैसला लिया है कि जिन भारतीय महिलाओं की शादी नेपाल के नागरिक से होगी, उन्हें नेपाल की नागरिकता के लिए सात सालों तक इंतजार करना पड़ेगा। इसका मतलब ये है कि सात सालों तक उन भारतीय महिलाओं को नेपाल के सभी प्रकार के राजनीतिक अधिकारों से दूर रखा जाएगा।
इस कारण से आया इस बदलाव का विचार
नेपाल के गृहमंत्री राम बहादुर थापा ने यह अफवाह फैलाई है कि भारत में विदेशी महिलाओं को सात सालों बाद नागरिकता दी जाती है। वहीं नेपाल में शादी होते ही महिलाओं को नेपाल की नागरिकता दी जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत का यह कानून दूसरे देशों के लिए है, नेपाल का इसमें कोई जिक्र नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS