भारत चीन सीमा विवाद पर फिर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, दोनों के बीच तनाव कम करने की कर रहे कोशिश

भारत चीन सीमा विवाद पर फिर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, दोनों के बीच तनाव कम करने की कर रहे कोशिश
X
भारत चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है।

भारत चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस वक्त दोनों देश की गंभीर समस्या से गुजर रहे हैं। हमने दोनों देशों को राष्ट्रीय अध्यक्षों से बात की है। हम दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस से कहा कि अमेरिका भारत और चीन के बीच हालात को सामान्य करने की कोशिश में जुटा हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने भारत चीन के बीच मध्यस्थता करने की बात कही थी।

ट्रम्प ने आगे कहा कि वहां मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। दोनों देश गंभीर समस्या से गुजर रहे हैं। हम भारत और चीन से बात कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। हमारी तरफ से सुलह की कोशिश भी हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने भी भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करने की बात कही थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि अगर भारत और चीन दोनों तैयार हो जाते हैं। तो हम दोनों के बीच में चल रहे सीमा विवाद को खत्म करने के लिए मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं। भारत और चीन दोनों ने ट्रम्प की यह पेशकश ठुकरा दी थी। आपसी बातचीत से मसले का हल करने की बात कही थी।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों की झड़प हुई थी। जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। तो वही 43 चीनी सैनिक घायल बताए गए और पांच मारे गए। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव जारी हुआ।

Tags

Next Story