अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय कॉलमनिस्ट सुनंदा वशिष्ठ ने कश्मीर मामले पर पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय कॉलमनिस्ट सुनंदा वशिष्ठ ने कश्मीर मामले पर पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
X
इडो-अमेरिकी लेखक और भारतीय कॉलमनिस्ट सुनंदा वशिष्ठ ने कश्मीर मुद्दे पर चल रही सुनवाई में करारा जवाब दिया है।

इंडो-अमेरिकी लेखक सुनंदा वशिष्ठ ने कश्मीर मुद्दे पर चल रही सुनवाई में करारा जवाब दिया है।अपने भाषण में उन्होंने भारत की कश्मीर नीति को खोलकर रख दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग रहा है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि कश्मीर के बिना भारत की कोई कल्पना नहीं की जा सकती।

370 हटने से भारत को मिली मजबूती

कश्मीर को लेकर सुनंदा वशिष्ठ ने कहा है कि कश्मीर से 370 हटाने के फैसले से भारत को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इससे कश्मीर में मानवाधिकारों की समस्या को हमेशा के लिए हल करने में मदद मिलेगी।

भारत की लोकतांत्रिक साख बेमिसाल है

सुनंदा वशिष्ठ ने सुनवाई में कहा कि भारत की लोकतांत्रिक साख बेमिसाल है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में देश ने सफलतापूर्वक पंजाब और पूर्वोत्तर में विद्रोहियों को खत्म किया है। यह भारत को और अधिक मजबूत करने का समय है।

सुनंदा वशिष्ठ ने पाकिस्तान पर तजं कसते हुए कहा कि हम कश्मीर में इस्लामिक आतंकवाद से निपट रहे हैं। वशिष्ठ ने आगे कहा कि हमें इस तथ्य का संज्ञान लेना चाहिए। कश्मीर में सभी मौतें पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित आतंकवादियों के हाथों हो रही है। जिससे कश्मीर में भारत को नुकसान हो रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story