ब्रिटेन के अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन के साथ भारतीय मूल की सिरिशा बांदला आज जाएंगी अंतरिक्ष यात्रा पर, जानें इनके बारे में

ब्रिटेन के अरबपति और अमेरिकी अंतरक्षियान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक रिचर्ड ब्रैनसन आज अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगे। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी भी कर ली है। रिचर्ड ब्रैनसन ने एक हफ्ते पहले अंतरिक्ष पर जाने की यात्रा का ऐलान किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिचर्ड ब्रैनसन के साथ-साथ 6 लोग इस उड़ान का हिस्सा होंगे। इस यात्रा में भारतीय मूल की सिरिशा बांदला भी शामिल हैं। बता दें कि सिरिशा बांदला भारत में जन्मीं दूसरी ऐसी महिला होंगी जो अंतरिक्ष के सफर पर जा रही हैं। सिरिशा बांदला से पहले कल्पना चावला अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से उड़ान भरेगा। वर्जिन गैलेक्टिक के लिए अंतरिक्ष तक जाने वाली ये चौथी उड़ान है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दिनों अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने अंतरिक्ष में जाने की घोषणा की थी। ऐसा करने वाले वो पहले व्यक्ति होते, पर रिचर्ड ब्रैनसन ने उन्हें इस इतिहास बनाने से रोक दिया। रिचर्ड ब्रैनसन ने चंद घंटों के बाद स्पेस में जाने का ऐलान कर दिया।
क्या है यात्रा का मकसद
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, रिचर्ड ब्रैनसन की इस आंतरिक यात्रा का मकसद स्पेस टूरिजम को फिर से शुरू करना है। क्योंकि बीते कई सालों से कुछ कंपनिया इस क्षेत्र में आने का प्रयास कर रही हैं। इससे पहले रूसी स्पेस एजेंसी इस तरह का आयोजन करती थी। इसके लिए लोगों से मोटी रकम लेकर उनको इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ले जाया जाता था। लेकिन वर्ष 2009 में इसे बंद कर दिया गया था। अब इस क्षेत्र में 3 कंपनिया काम कर रही हैं। जिसमें रिचर्ड ब्रैनसन के साथ एनल मस्क और जेफ बेजोस की कंपनियां शामिल है।
कौन हैं भारतीय मूल की सिरिशा बांदला?
बता दें कि सिरिशा बांदला वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी में सरकारी मामलों और शोध कार्य से जुड़ी अधिकारी हैं। वह भारत के राज्य आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली हैं। सिरिशा बांदला वर्जिन ऑर्बिट के वॉशिंगटन के कामकाज को भी देखती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS