इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही का मंजर, अब तक 162 की मौत, 5 हजार से ज्यादा लोग बेघर

इंडोनेशिया (indonesia ) के मुख्य द्वीप जावा (island java) में सोमवार को आए भीषण भूकंप (earthquake) के कारण चारो ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है। यहां भूकंप आने से कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। भूकंप से दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं है। 5 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए है। कई लोगों ने घर खाली कर दिया। राजधानी जकार्ता और जावा समेत आसपास के इलाकों में लोग अब भी दहशत में हैं।
प्रशासन अब भी देश के दूर-दराज के इलाकों में आए भूकंप में हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी जुटा रहा हैं। जावा के गवर्नर रिदवान कामिल (Governor Ridwan Kamil) ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। उन्होंने कहा, ''मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप (earthquake ) के समय पब्लिक स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे पढ़ाई पूरी करने के बाद इस्लामिक स्कूलों में तालीम ले रहे थे।
सियांजुर में इस्लामी आवासीय विद्यालयों और मस्जिदों की सबसे बड़ी संख्या है। कामिल ने कहा, "कई इस्लामी स्कूलों में दुर्घटनाएं हुई हैं।" बता दें कल आए भूकंप की तीव्रता 5.6 थी और इसका केंद्र जावा के सियानजुर में था, जो राजधानी जकार्ता से 75 किलोमीटर दूर है। विशाल द्वीपसमूह राष्ट्र में भूकंप अक्सर आते हैं, लेकिन जकार्ता में उन्हें महसूस करना असामान्य है। इंडोनेशिया की आबादी 270 मिलियन से अधिक है और यह अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी से प्रभावित होता है।
इस साल फरवरी में पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 25 लोग मारे गए थे और 460 से अधिक घायल हो गए थे। वही जनवरी 2021 में, पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 6,500 लोग घायल हो गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS