इंडोनेशिया में हुआ स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण, भारतीय राजदूत बोले - इससे दोनों देशों के संबंध होंगे बेहतर

इंडोनेशिया से स्वामी विवेकानंद शिला स्मारक की स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि इंडोनेशिया के बाली में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया गया है। बता दें कि दक्षिण-पूर्वी एशिया में स्वामी विवेकानंद की यह पहली मूर्ति स्थापित की गई है। यह भारत के लिए काफी सम्मान की बात है।
ये लोग रहे शामिल
स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के अनावरण के मौके पर सीनेटर डॉ श्री आई गुस्ती नगुराह, आर्य वेदाकर्णा महेन्द्रदत्ता वेदासत्रपुतरासूयाशा तृतीय, इंडोनेशिया में भारत के राजदूत श्री प्रदीप कुमार रावत, भारत के प्रधान कोंसुल जनरल श्री प्रकाश चंद और स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केन्द्र बाली के निदेशक श्री मनोहर पुरी मौजूद रहे। बता दें कि इस ऐतिहासिक मौके पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार को भी सम्मानित किया गया।
आई वयान आगुस वीरात्मा ने बनाई है मूर्ति
स्वामी विवेकानंद की इस ऐतिहासिक मूर्ति का निर्माण आई वयान आगुस वीरात्मा ने किया है। साथ ही इसमें सुकर्णो केंद्र का भी काफी योगदान रहा है। वहीं आर्य वेदाकर्णा ने कहा कि जो भी युवक इस मूर्ति को देखेगा अथवा इसमें सामने से गुजरेगा, उसके भाीतर एक नवीन उर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी जी युवा शक्ति की प्रतिमूर्ति थे। साथ ही इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति श्री सुकर्णों भी कहा करते थे कि स्वामी विवेकानंद एक असाधारण भारतीय थे, जिनसे भारत और इंडोनेशिया ही नहीं विश्व के हर युवक को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय राजदूत प्रदीप रावत ने कहा कि इस प्रतिमा से दोनों देशों के संबंध बेहतर होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS