International Yoga Day 2019 : माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर लोगों ने किया योग

International Yoga Day 2019 : माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर लोगों ने किया योग
X
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दुनियां भर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस बार 21 जून को 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसी को तहत नेपाल के काठमांडू में भारतीय दूतावास ने 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दुनियां भर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस बार 21 जून को 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसी को तहत नेपाल के काठमांडू में भारतीय दूतावास ने 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेपाल के नामचे बाजार से माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक लोगों ने योग अभ्यास किया। समुद्र तल से 17600 फीट ऊपर काठमांडू में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर लोगों ने योग अभ्यास किया।

पहली बार एवरेस्ट के बेस कैंप में योग दिवस

पहली बार माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में योग दिवस मनाया गया। समुद्र से 17,600 फीट की ऊंचाई पर गुजरात के पर्वातारोही भारत शर्मा ने अन्य पर्वतारोहियों के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के बेस पर योगाभ्यास करके इतिहास रच दिया। 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। योग दिवस की अवधारणा को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में 27 सितंबर, 2014 को अपने भाषण के दौरान प्रस्तावित किया था।

जीवन में योग के महत्व बताया

दूतावास ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य दैनिक जीवन में योग के महत्व को उजागर करना और राष्ट्रों और लोगों के बीच शांति और सद्भाव लाना था। दूतावास ने बयान में बताया कि नेपाल में मौजूद भारतीय उच्चायोग मंजीव सिंह पुरी सहित इस आयोजन में स्थानीय लोगों, विभिन्न महिला और युवा संगठनों के सदस्य, सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी और विदेशी पर्यटकों ने भाग लिया।

पांच हजार साल पुरानी परंपरा कायम

बता दें कि भारत की पांच हजार साल पुरानी परंपरा और अभ्यास का लाभ विश्वभर के लोगों को दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में योग को वैश्विक स्तर पर आयोजित किए जाने की अपील की थी। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाए जाने की घोषणा कर दी थी। पिछले साल योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम देहरादून में हुआ था, जिसमें पीएम मोदी ने शिरकत की थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story