Iraq University Fire: इराक की सोरन यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 14 छात्रों की मौत, 18 घायल

Iraq University Fire: इराक के उत्तरी शहर एरबिल में एक विश्वविद्यालय के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। घटना शुक्रवार (8 दिसंबर) शाम की है। हालांकि घटना के कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन ये हादसा कैसे और क्यों हुआ। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
घायलों का इलाज जारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना से सोरन यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षक और छात्र दुखी हैं। इस दर्दनाक घटना पर इराक के प्रधानमंत्री मसरूर बरजानी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। हमने घटना की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
At least 14 dead in fire at northern Iraq university dormitory, reports Reuters
— ANI (@ANI) December 8, 2023
इराक में आग लगने की घटना आम
इराक में इमारतों में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। वहां अधिकतर सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किया जाता है। इसके अलावा परिवहन क्षेत्रों में भी काफी लापरवाही बरती जाती रही है। इराक में सरकारी व्यवस्था का बुनियादी ढांचा लगातार कमजोर होता जा रहा है। दशकों तक देश भष्ट्राचार से ग्रसित रहा है। इसका खामियाजा देश की आबादी को भुगतना पड़ रहा है।
पहले भी हुए ऐसी घटनाएं
इराक में आग लगने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। हालांकि ये घटनाएं किसी भी देश में हो सकती है लेकिन इराक में ऐसे हादसों में लोगों की जान सबसे अधिक गई है। इसी साल सितंबर माह में उत्तरी इराक के शहर काराकोस में एक फंक्शन हॉल में एक शादी के दौरान आग लगने से लगभग 100 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना की जांच में पता चला कि इमारत में बाहर जाने के लिए कोई भी इमरजेंसी एग्जिट नहीं था। जांच अधिकारियों ने बताया कि इमारत को सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर तैयार किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS