Israel-Hamas War: हमास ने बंधकों का दूसरा जत्था किया रिहा, चार थाई नागरिक सहित 17 हुए आजाद

Israel-Hamas War: हमास ने बंधकों का दूसरा जत्था किया रिहा, चार थाई नागरिक सहित 17 हुए आजाद
X
Israel-Hamas War: हमास ने 17 बंधकों का दूसरा जत्था रिहा कर दिया है और उन्हें मिस्र भेज दिया। आईडीएफ ने इसकी जानकारी दी है। पढ़ें रिपोर्ट...

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच तकरीबन 51 दिन से युद्ध चल रहा है। इजराइल में घुसे हमास ने विदेशियों समेत 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। इस बीच बंधकों की रिहाई को लेकर बातचीत हुई। कतर, मिस्र और अमेरिका ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई है। इसके बाद इजरायल ने बंधकों की रिहाई के बदले गाजा में 4 दिनों के युद्धविराम की घोषणा की। इस 4 दिवसीय युद्धविराम के दौरान हमास बच्चों और महिलाओं समेत 50 बंधकों को रिहा करेगा। वहीं, दूसरे चरण के तहत आज हमास ने 17 बंधकों को रिहा कर दिया है।

इजरायल-हमास युद्धविराम

इजरायल-हमास समझौते के तहत पहले चरण में इजरायल और थाईलैंड के 25 बंधकों को रिहा किया गया। इसके बदले में इजरायल ने बंदी बनाए गए 39 कैदियों को रिहा कर दिया गया। इस मामले में हमास संगठन ने दूसरे चरण में 17 बंधकों को रिहा कर दिया है। इसमें 13 इजरायली और 4 थाई नागरिक शामिल हैं। वे गाजा सीमा से होते हुए मिस्र पहुंचे। एक अस्थायी शांति समझौते के बाद बंधकों को रिहा कर दिया गया है।

इन बंधकों के कुछ परिवारों ने इन बंधकों की पहचान और पुष्टि करना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंधकों में हिला रोटेम नाम की 12 साल की लड़की शामिल है, जिसे हमास के आतंकियों ने उसकी मां राया रोटेम के साथ बंदी बना लिया था। एक अन्य बंधक एमिली हैंड है। एमिली किबुत्ज़ एक दोस्त के घर पर सो रही थी जब उसका अपहरण कर लिया गया था। नोआम ओर और अल्मा ओर को भी हमास आतंकियों ने उनके घर से उनके पिता, ड्रोर ओर, 48 और उनके चचेरे भाई, लियाम ओर, 18 के साथ बंधक बना लिया था। मां योनाट ओर, हमले में मारी गईं।

इजरायल ने 39 फिलिस्तिनयों को रिहा किया

इस बीच, हमास ने शनिवार को इजरायल पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यही कारण है कि बंधकों के दूसरे जत्थे को देर से रिहा किया गया। हमास ने शिकायत की है कि कतरी और मिस्र के मध्यस्थ इजरायल द्वारा कैदियों के चयन में बाधा डाल रहे हैं और युद्ध विराम के बावजूद, उसने गाजा में नागरिकों तक पहुंचने में कोई मदद नहीं की है। लेकिन इजरायली अधिकारियों ने इन दावों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह सभी शर्तों का पालन किया जा रहा है। साथ ही, इजरायल ने भी 39 फ़िलिस्तीनी कैदियों को सौंप दिया। इनमें 33 बच्चे और छह महिलाएं हैं। बदले में, हमास ने 13 इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया।

Tags

Next Story