Japan: भारी बर्फबारी के चलते 17 लोगों की मौत, 93 से अधिक घायल

Japan: भारी बर्फबारी के चलते 17 लोगों की मौत, 93 से अधिक घायल
X
जापान में भारी बर्फबारी के चलते 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 से अधिक लोग घायल हो गए। भारी बर्फबारी के चलते कई इलाकों में बिजली भी गुल है।

जापान में भारी बर्फबारी के चलते 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके साथ कई जगहों पर पर बिजली भी ठप पड़ गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने सोमवार इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जापान में पिछले सप्ताह से उत्तरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण राजमार्गों पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं और आपूर्ति में देरी हो रही है।

एजेंसी के अनुसार, शनिवार तक अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई है। अधिक बर्फबारी के चलते सोमवार सुबह तक मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। इसके साथ भारी बर्फबारी के चलते घायलों की संख्या 93 से भी अधिक हो गई है। घायलों में कई लोग छतों पर से बर्फ हटाते समय गिर गए या छतों से गिरने वाले बर्फ के बड़े बड़े ढेलों के नीचे दब गए। जिसके कारण घायल हो रहे हैं।

भारी बर्फबारी के कारण इससे प्रभावित होने वाले इलाकों में नगर पालिका के अधिकारियों ने लोगों से बर्फ हटाने के दौरान सावधानी बरतने और अकेले काम न करने का आग्रह किया है। बता दें कि जापान में भारी बर्फबारी के कारण कई लोग लगातार घायल हो रहे हैं और मरने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

Tags

Next Story