Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.1 मापी गई, लोगों में डर का माहौल

Japan Earthquake: इन दिनों भूकंप आने की बहुत घटनाएं सामने आने लगी है। जब से तुर्की और सीरिया में भूकंप ने तबाही मचाई है तब से ही विश्व के अलग-अलग देशों में भी भूकंप की सूचना अधिक मिलने लगी है। इसी बीच जापान के होक्काइडो द्वीप के पूर्वी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। भूकंप की जानकारी USGC के अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के कारण किसी भी तरह के जानमाल नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी की मानें तो यह भूकंप जापान के समयानुसार रात 10:27 बजे आया है। भूकंप से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही लोगों को धरती हिलने का आभास हुआ लोग अपने घरों से बाहर की ओर दौड़े। बता दें कि इससे पहले भी 20 फरवरी को जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, 20 फरवरी को आने वाले भूकंप की तीव्रता काफी कम थी। उस दिन रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता सिर्फ 5.5 मापी गई थी। जबकि आज आए भूकंप की तीव्रता 6.1 है जोकि काफी खतरनाक मानी जाती है।
तुर्की में फिर से आया भूकंप
तुर्की में भी लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज 25 फरवरी को एक बार फिर से तुर्की में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र ने मामले का जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।
कल पाकिस्तान में आया था भूकंप
बता दें कि भूकंप ने कल 24 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी दस्तक दे दी थी। इस्लामाबाद में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस भूकंप से किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS