Earthquake: जापान के होक्काइडो में कांपी धरती, 6.1 तीव्रता का आया भूकंप

Earthquake: जापान के होक्काइडो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। जापान के होक्काइडो में इससे पहले भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। होक्काइडो में इससे पहले 25 फरवरी को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के बाद भी किसी भी तरह के सूनामी के चेतावनी जारी नहीं की गई है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, जापान के होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। ये भूकंप आज मंगलवार दोपहर दो बजकर 48 मिनट पर आया है। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है।
An earthquake of magnitude 6.1 occurred at 1448 hours in Hokkaido, Japan: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) March 28, 2023
वहीं, इससे पहले जापान में 24 मार्च को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस समय में रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता दर्ज की गई थी। ये भूकंप जापान के इजू आइलैंड्स में आया था। उससे पहले जापान के होक्काइडो में ही 25 फरवरी, 2023 को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भी रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। हालांकि, उस समय में भी सूनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।
बता दें कि जापान में आए दिन इस तरह के भूकंप तेज झटके महसूस किए जाते रहते हैं। जापान में सबसे अधिक भूकंप के झटके क्यों महसूस किए जाते हैं। इसका बड़ा कारण है यहां मिलने वाली धरती की सबसे अशांत टेक्टोनिक प्लेट्स। ये प्लेटें एक अभिकेंद्रित सीमा बनाती हैं, जिसके चलते ये क्षेत्र दुनिया के सर्वाधिक भूकंपों का केन्द्र बन जाता है और आए दिन यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS