Jeff Bezos: दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस ने की अंतरिक्ष की यात्रा, न्यू शेपर्ड रॉकेट में बैठ रचा इतिहास, स्पेस ट्रैवल को मिलेगा बढ़ावा

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस अपने तीन साथियों के साथ मंगलवार को अंतरिक्ष की यात्रा की और सुरक्षित वापस लौटने के साथ ही इतिहास रच दिया। बेजोस की इस यात्रा को अंतरिक्ष पर्यटन को बढ़ावा देने के तौर पर समझा जा रहा है। जेफ बेजोस अपनी टीम के 4 सदस्यों के साथ 20 जुलाई को अपनी रॉकेट कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) के जरिए स्पेस गए।
Jeff Bezos, Mark Bezos, Wally Funk and Oliver Daemen exit the capsule to cheering, after landing back on Earth https://t.co/5C820HM4EM pic.twitter.com/CPaMz35eBi
— CBS News (@CBSNews) July 20, 2021
ये पहला मामला है जब पहली बार है किसी नागरिक को अपने खर्च पर निजी रॉकेट से अंतरिक्ष की यात्रा पर भेजा गया है। भारतीय समय के अनुसार, शाम 6.45 पर रॉकेट अंतरिक्ष यात्रा के लिए रवाना हुआ और 6.52 पर वापस भी आ गया। सिर्फ 11 मिनट की यात्रा की गई। जीरो ग्रैविटी का आनंद सिर्फ 4 मिनट तक लिया गया।
Scenes from #NSFirstHumanFlight astronaut load. pic.twitter.com/L7u1ZaYn60
— Blue Origin (@blueorigin) July 20, 2021
जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन का टूरिज्म रॉकेट न्यू शेपर्ड जेफ बेजोस, उनके भाई मार्क, नीदरलैंड के 18 वर्षीय स्टूडेंट ओलिवर डेमन, विमानन क्षेत्र की 82 वर्षीय महिला वैली फंक ने इसकी यात्रा की। जेफ बेजोस के साथ अंतरिक्ष की इस यात्रा में शामिल हुए थे। साल 1961 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक अंतरिक्ष यात्रा जैसे कार्यक्रम को तैयार किया था। जिसके लिए 13 महिलाओं को चुना गया और उनका टेस्ट किया गया। साथ ही ट्रेनिंग भी दी गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS